May 21, 2026
IMG-20240125-WA0061

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। कल गणतंत्र दिवस पर उपखंड स्तरीय आयोजन राजकीय रूपादेवी विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित होगा। उपखंड कार्यालय में आयोजित बैठक में उपखंड स्तर पर सम्मानित होने वाले कार्मिकों व नागरिकों की सूची भी तैयार कर ली गई है। सूची में 79 जनों के नाम है जिनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी विभागों के कार्मिक, समाजसेवा में सक्रिय दानदाताओं, श्रेष्ठ खिलाड़ियों सहित दो पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा। कस्बे में स्वास्थ्य क्षेत्र में नि:शुलक चिकित्सा शिविर व दवा वितरण के साथ असहाय रोगियों की नि:शुल्क चिकित्सा के लिए तुलसी  मेडिकल  एवं  रिसर्च  सेन्टर को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय स्तर पर बालिकाओं के चयन के लिए शारीरिक शिक्षक श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय  मुकेश जांगिड़, राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चयन करवाने के लिए भारती निकेतन शिक्षण संस्थान के नितिन सिंह का सम्मान किया जाएगा। रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला को प्रशिक्षणार्थियों द्वारा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में सेवाएं देने हेतु सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग के हैड कांस्टेबल सेवाराम व सुरेश कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार, नरेन्द्रसिंह को सम्मानित किया जाएगा। प्राकृतिक संरक्षण के लिए रीड़ी के सहकारी विभाग के व्यवस्थापक रामनिवास नैण का सम्मान किया जाएगा। श्रीराम मंदिर की साज सज्जा के लिए प. देवकीनन्दन छंगाणी को भी सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवा में बाबूलाल सहदेवड़ा व समाज सेवी संस्था में आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को सम्मानित किया जाएगा। दानदाता हरिओम शर्मा, महावीर बोथरा, जगदीश प्रसाद शर्मा, मोहम्मद रमजान बहलीम, जगदीश प्रसाद गरूवा राजेडू, गोपाल पंचारिया उदरासर, रामचंद्र चौधरी उदरासर को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकारिता के लिए जी न्यूज संवाददाता अनिल धायल व दैनिक युगपक्ष व पंजाब केसरी संवाददाता शुभकरण पारीक को सम्मानित किया जाएगा।

श्रेष्ठ सेवाओं के लिए ये कार्मिक होंगे सम्मानित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा चुनावों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले ओमप्रकाश, शारीरिक शिक्षक उपखण्ड कार्यालय, लीलाराम मीणा, अध्यापक उपखण्ड कार्यालय, मदनलाल मेघवाल, सहायक कर्मचारी उपखण्ड कार्यालय, अब्दुल अजीज, अध्यापक रा.उ.मा.वि. लोडेरां, भगतराज खत्री, व्याख्याता रा.उ.मा.वि. पुनरासर, विनोद कुमार  वर्मा, व्याख्याता रा.उ.मा.वि. लखासर, सांवरमल दर्जी, वरिष्ठ अध्यापक रा.बा.उ.मा.वि., दुलचासर, महेन्द्रसिंह, विद्यालय सहायक रा.उ.मा.वि., तोलियासर, जितेन्द्रसिंह भाटी, सहायक लेखाधिकारी-प्रथम, रा. कन्या महाविद्यालय, अरविन्द   शेखावत, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ का सम्मान किया जाएगा। राजकीय सेवा में निष्ठा व समय पर कार्य संपादन के लिए चैनसिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक, तनुज कालेर पटवारी, मूलसिंह पटवारी, पुष्पा पटवारी, अशोक कुमार कौशिक ग्राम विकास अधिकारी, पुनरासर कार्यालय, संतोष कुमार सोनी वरिष्ठ सहायक राउमावि ऊपनी, कमल सिंह लेखा सहायक, प्रवीण कुमार, सहायक रेडियोग्राफर, इन्द्रचन्द गोदारा  अधिकारी हेल्थ वेलनेस सेन्टर, सुनिता बुडानिया नर्सिंग ऑफिसर, संदीप कुमार पारीक फार्मासिस्ट, हरिराम शर्मा सीबीईओ कार्यालय, नवरतन  राजपुरोहित  ब्लॉक  समन्वयक, सरोज मुंडोतिया कनिष्ठ सहायक रा.उ.मा.वि. लोडेरां, नौरंगलाल जाट, व्याख्याता रा.उ.मा.वि. बाना, श्रवणकुमार सऊ, व्याख्याता रा.उ.मा.वि. रीड़ी, मनोज कुमार वरिष्ठ अध्यापक रा.उ.प्रा.वि. उदासर, मनीष कुमार सैनी, उपप्राचार्य रा.उ.मा.वि. ताल मैदान, अंजली मीणा, अध्यापक रा.प्रा.वि.उतरादा बास ऊपनी, जितेन्द्रकुमार सोनी वरिष्ठ सहायक, मुरलीधर स्वामी वरिष्ठ अध्यापक, जयपाल सोनी, अध्यापक रा.उ.मा.वि. लाखनसर, हितेश  जांगिड़ सहायक कृषि  अधिकारी, सुश्री मनीषा कृषि पर्यवेक्षक बापेऊ, विक्रम सेन वाणिज्यिक सहायक-प्रथम सहायक  अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के भागीरथराम मेघवाल व राजकुमार शर्मा, बिंदु नायक महिला पर्यवेक्षक, शिवशंकर मेघवाल बाल  विकास  परियोजना, राजकुमार माली सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, डॉ. श्री दिनू खाँ पशु चिकित्सा अधिकारी, रामसिंह जाखड़ पशुधन परिचर, विमल कुमार सफाई कर्मचारी, पवन सारस्वत कम्प्यूटर ऑपरेटर नगरपालिका, को सम्मानित किया जाएगा। मतदाता जागरूकता के लिए जन जागरूकता युवा संगठन को सम्मानित किया जाएगा।

श्रेष्ठ खिलाड़ियों व सहशैक्षणिक गतिविधियों में श्रेष्ठ विद्यार्थियों का होगा सम्मान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुड़िया नैण छात्रा भारती निकेतन संस्थान, दिशा तोलम्बिया छात्रा भारती निकेतन संस्थान, आदित्य तावणिया छात्र   श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय, व भूमिका सारस्वत, छात्रा श्रीडूंगरगढ़  महावि़द्यालय, उर्मिला कुमारी कड़वासरा छात्रा रा.उ.मा.वि. लाखनसर, सुमन सिद्ध छात्रा रा.उ.मा.वि. लाखनसर, लक्ष्मी कुमारी भादू छात्रा रा.उ.मा.वि. लाखनसर, रेखा कंवर छात्रा रा.उ.प्रा.वि. लालासर, आईना, छात्रा रा.उ.प्रा.वि. लालासर, अनसुइया छात्रा रा.उ.प्रा.वि. लालासर, स्टार क्लब के कृष्णावतार सुथार, किशन पूनियां व कमलेश को सम्मानित किया जाएगा।