May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered
  1. शहीद हेतराम गोदारा की जन्म जयंती मनाई, बताई शौर्यगाथा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर में आज शहीद हेतराम गोदारा की जन्म जयंती पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान हेतराम गोदारा के स्कूली गुरु रहे वरिष्ठ अध्यापक रामरतन हुड्डा ने शहीद की जीवनी व शौर्यगाथा से विद्यार्थीयों को अवगत कराया व उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शहीद हेतराम गोदारा अमर रहें के नारे लगाए। कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल सुरेश कुमार, श्रीमती मन्नी, छोटेलाल गुर्जर, यशपाल सिंह, संदीप कुमार, युधिष्ठर मेघवाल, सुरभि कुमावत, सत्यवीर सिंह, संदीप कुमार स्वामी उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद हेतराम गोदारा की जन्म जयंति मनाई।

मोदी का उद्बोधन सुना सामूहिक रूप से, युवा मोर्चा के सदस्य हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय मतदान दिवस पर आज कालूबास के वार्ड 35 में भाजपा युवा मोर्चा ने बड़ी स्क्रीन पर सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनने का कार्यक्रम रखा। जिसमें जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर और भाजपा जिला महामंत्री श्याम पंचारिया शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए नमो एप्प पर अपने सुझाव प्रेषित करने का आग्रह किया। जिससे भविष्य में देश के युवाओं की सोच के साथ विकसित भारत संकल्प पूरा किया जा सके। श्याम पंचारिया ने नवमतदाता दिवस के अवसर पर युवाओं को मतदाता सुची में ज्यादा से ज्यादा अपने नाम जुडवाने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने युवाओं को केन्द्र की योजनाओं के बारें में बताया। इस दौरान महामंत्री सुरेन्द्र, महामंत्री महेश राजोतिया, भाजयुमो जिला मंत्री भवानी प्रकाश तावानियाँ, भाजयुमो शहर अध्यक्ष मनोज गुर्जर, भाजयुमो देहात अध्यक्ष उत्तमनाथ सिद्ध, विकास सुथार, श्रवण मेघवाल, नरपत सिंह राजोपुरोहित, विकास पारीक, विकास बिश्नोई सहित नवमतदाता व अनेक युवा शक्ति में समारोह में शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा युवा मोर्चा ने नवमतदाताओं के साथ देखा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम।

श्रद्धाजंलि सभा के बाद क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में आज पूर्व सरपंच रामुराम गोदारा की 9वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धाजंलि सभा में दो मिनिट का मौन रखा गया व मौजिज ग्रामीणों ने गोदारा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने दिवंगत को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। यहां कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। गोदारा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहें। खिलाड़ियों ने उद्घाटन का रोमांचक मैच खेल कर प्रतियोगिता प्रारंभ की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पूर्व सरपंच दिवंगत रामूराम गोदारा को पुष्पाजंलि अर्पित की।

राउमावि धोलिया में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धोलिया में आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने छात्र छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए खूब मेहनल करने व मोबाइल के दुरूपयोग से दूर रहने की प्रेरणा दी। प्रजापत ने अभिभावकों से कहा कि विद्यालय शिक्षा का मन्दिर है और इसे अच्छा रखना हम सब का दायित्व है। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में गांव के युवा जो सरकारी सेवा में चयनित हुए उनका सम्मन किया गया। वहीं दानदाता डालाराम नाई और दिलीप सारण का सम्माने किया गया। पीईईओ सुषमा सैन ने विद्यार्थियों को अच्छे कर्म से जीवन की कीर्ति उज्ज्वल करने की प्रेरणा दी। यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा ने विद्यालय हित में सदैव तत्पर रहने की बात कही। मुनीता कुमारी और भगीरथ मेघवाल ने मंच संचालन किया। अध्यापक भंवरलाल शर्मा ने विद्यालय प्रतिवेदन पढ़ते हुए विद्यालय की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्या एकता मीणा ने सभी का आभार जताया। बड़ी संख्या में अभिभावकों ने आयोजन में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं को सम्मानित किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने की प्ररेणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में किया अतिथियों का सम्मान।