






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। आजादी के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड प्रशासन द्वारा उपखण्ड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्षेत्र की 77 प्रतिभाओं को उपखण्ड स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी डाक्टर दिव्या चोधरी ने बताया कि क्षेत्र के 43 राजकीय कार्मिकों को, 6 सामाजिक कार्यकर्ताओं को, 16 खेल प्रतिभाओं को एवं 12 शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उपखण्ड स्तरीय प्रशासनिक सम्मान चयन समिति के अनुसार 15 अगस्त को उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के भव्य कटारिया, कैलाश भादू, नरेन्द्र सिंह राठौड, तहसील कार्यालय के किशनचंद देवड़ा, सुशील कुमार यादव, शंकरलाल जाखड़, सीताराम नाई, सुशील कुमार भादू, गोविंदराज, पंचायत समिति के रामदयाल, भंवरीदेवी, नगरपालिका के जितेन्द्र भोजक, अशोक, उपखण्ड कार्यालय के आरिफ भाटी, अमान, राउमावि बाडेला के सीताराम, राउमावि धनेरू के विजयसिंह, राउमावि श्रीडूंगरगढ़ के प्रदीप कौशिक, राजवीर मीणा, राउमावि रूपादेवी के राजूराम बाना, राउमावि इंदपालसर सांखलान के बजरंग पूनियां, राउमावि धर्मास के रामकृष्ण पन्नीवाल, राउमावि लिखमीसर उतरादा के रामकिशन यादव, सीडीपीओ कार्यालय की सुनिता वर्मा, सुमन देवी, कमला कंवर, संतोष देवी, पीएचसी सांवतसर के आयुष जानू, यूएचसी बिग्गाबास रामसरा के मीरां मीणा, जलदाय विभाग के सुनील स्वामी, लक्ष्मणराम जाट, उपकोषागार के लक्ष्मीनारायण प्रजापत, आईटी के पूमनचंद गोदारा, सहीराम मेघवाल, विद्युत विभाग के ओमप्रकाश सिद्ध, परमानंद श्योराण, पशु चिकित्सा विभाग के सतीश कुमार, उदयसिंह बाना, सानिवि के सुरेन्द्र सिंह, गोपीकिशन तंवर, पुलिस थाना शेरूणा के सुभाषचंद्र एवं पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ के पुनित कुमार, श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के विनोद सुथार, सामाजिक कार्यकर्ता शुरवीर मोदी, मदनलाल सोनी, मोहम्मद ताहीर, धर्माराम कुकणा, युसुफ को एवं सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा खेल क्षेत्र में महिला बाडी बिल्डर प्रिया सिंह को, टेनिस क्रिकेट में मोहन पूनियां, असलम खान, प्रियंका लेघा, रघुवीर शर्मा, आसिब खोकर, कृष्णावतार सुथार, वालीवाल में संजू भूंवाल, जयश्री ज्याणी, हैडंबाल में अनिता, खोखो में तारा, साफ्टबाल में भुवनेश्वरी शर्मा, किशन पूनिया, मुकेश गोदारा, आशा सुथार, पुष्पा सिद्ध को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा शैक्षणिक प्रतिभावान विद्यार्थी भवानी, मनीष कुमार, विक्रम तर्ड, लक्ष्मी सुथार, मनीषा पारीक, सुनिता शर्मा, सारिका सारस्वत, देवेश इंदौरिया, रामदेव, रामस्वरूप, ममता, निशा मूंधडा को सम्मानित किया जाएगा।



