






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आजादी का अमृत महोत्सव उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नगरपालिका, ग्राम पंचायतों द्वारा निशुल्क वितरण एवं डाकघर, विद्यालयों, महाविद्यालयों के माध्यम से सशुल्क खरीद के माध्यम से अनुमानित 20 हजार से अधिक तिरंगें घर घर पहुंच चुके है। फिर भी तिरंगों से वंचित रहे लोगों तक तिरंगें पहुंचाने के लिए विधायक गिरधारीलाल महिया की प्रेरणा से जीव जतन जन कल्याण चेरीटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी जतनलाल पारख द्वारा 1500 तिरंगें और प्रदान किए गए है। विधायक सेवा केन्द्र के माध्यम से किए गए तिरंगा वितरण में संदीप चौधरी, माकपा नेता रामेश्वर फौजी, मोहम्मद ताहिर, कमल करवा, रामचंद्र राजपुरोहित , भंवर लाल प्रजापत, हरी सिखवाल, गौरव टाडा, गणेश मीणा, दीपक निर्वाण आदि सहयोगी रहे।
यहां होगा पहली बार ध्वजारोहण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2022। क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान जोरदार उत्साह के साथ मनाया जा रहा है एवं चारों और तिरंगें ही दिख रहे है। घरों पर तिरंगा लहरा कर फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भेज कर फोटो प्रकाशित करवाने एवं सर्वश्रेष्ठ फोटो प्रतियोगिता में हिस्सेदारी निभाने का जोश भी देखने को मिल रहे है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के घूमचक्कर चौराहे पर पहली बार ध्वजारोहण होगा। एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया कि इस सर्किल पर आजादी के 75 सालों में स्वतंत्रता दिवस पर कभी ध्वजारोहण नहीं हुआ लेकिन इस बार पहली बार ध्वजारोहण किया जाएगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष विजयराज सेठिया द्वारा यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।



