May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के.के. पुरोहित व सचिव मदनगोपाल स्वामी ने शुक्रवार देर शाम संघ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वकीलों को पदाधिकारी मनोनीत किया। संघ के मीडिया प्रभारी पद पर एडवोकेट पुखराज तेजी की पुनर्नियुक्ति हुई। तेजी ने बताया कि संघ के एडवोकेट मनोज नाई व प्रवीण कुमार पालीवाल को संयुक्त रूप से लिया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार पुरोहित, सहसचिव पद पर ओमप्रकाश मोहरा की नियुक्ति की गई। वरिष्ठ एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, लेखराम चौधरी, ओमप्रकाश पँवार, मोहनलाल सोनी, बाबूलाल सारस्वत व रामलाल नायक सहित 6 वकीलों को विशेष आमन्त्रित सदस्यों का मनोनयन किया गया हैं। तेजी ने बताया शीघ्र ही बार संघ में नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।