May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2020। क्षेत्र में आज सुबह से इंद्र देवता मेहरबान है और खेतों में अमृत बरस रहा है। बारानी और सिंचित फसलें खिल उठी है तथा किसान प्रसन्न है। रिड़ी गांव में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक जमकर बादल बरसे जिससे भारी जलभराव हो गया और श्रीडूंगरगढ़ बीदासर मार्ग बंद हो गया है। सरपंच हेतराम जाखड़ ने प्रशासन को सूचित कर पानी निकलवाने की मांग की है। गांव सातलेरा, बिग्गा में भी बादल जमकर बरसे है। मोमासर में भी रुक रुक कर बरसात हो रही है। धीरदेसर चोटियान, जेतासर में भी जमकर बरखा जारी है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मौसम सुहावना हो गया है और बादलों के बरसने के पूरे आसार है। रिड़ी के 2 नम्बर बस स्टैंड पर एक गाय पानी मे फंस गई और गांव के युवा पुरनाथ सिद्ध ने पानी ने उतर कर गाय को बाहर निकाला। गांव रिड़ी के भाजपा नेता रामप्रताप सिद्ध ने प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत करवा कर शीघ्रता से रास्ता खुलवाने की मांग की है। सिद्ध ने बताया कि हर बरसात के बाद गांव में ये अव्यवस्था बन जाती है। यह रिड़ी की स्थायी समस्या है और प्रशासन द्वारा स्थायी निराकरण नही करने से ग्रामीणों को खासी दिक्कते झेलनी पड़ती है। आज गांवो में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव अभयसिंहपूरा में भी जम कर बरसे है बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिट्टी के टीलों में खाले बन गए ऐसे बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी में दो नम्बर बस स्टैंड पर पानी में फंसी गाय को युवक पुरनाथ सिद्ध ने निकाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में भारी बरसात से श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच हेतराम ने प्रशासन से पंप सेट लगवा कर मार्ग खुलवाने की मांग की है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा के खेतों में बरस रहा है अमृत।