






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2020। खेत में नील गाय को भगाने के लिए बारूद से बनी पोटाश छोड़ते समय खतरनाक हादसा होने से दो भाई झुलस गए। सेरूणा थाने के झंझेऊ गांव की है में खेत में नील गाय फसल को खराब कर रही थी। उसी को भगाने के लिए दो सगे भाईयों कानाराम और कालूराम ने बारूद की पोटास का प्रयोग करते समय झुलस गए। हादसे से दोनो भाईयों के मुंह और आंखों में बारूद चला गया जिससे दोनो भाईयों के मुंह और आंखें गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिनकों ग्रामीणों की मदद से बीकानेर लाया गया हैं। जिनका इलाज ट्रोमा सेंटर में चल रहा हैं। उल्लेखनीय है कि खेतों में जानवरों को भगाने के लिए ऐसे बारूद से बने पोटाश अथवा पटाखों का इस्तमाल किया जाता हैं।




