May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में पड़ रही ठिठुरती ठंड में बेसहारों के लिए दो रैन बसेरे चालू करने की आवाज उठाते हुए आज आपणो गाँव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति ने जिलाकलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा ने बताया कि प्रदेश में शीतलहर चालू हो गयी है इस कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हर उपखण्ड क्षेत्र में सरकारी रैन बसेरा होना प्रस्तावित है परन्तु श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा अभी तक गरीब व असहाय तथा यात्रियों के लिए एक भी रैन बसेरा नहीं बनाया गया है। समिति के मदन सोनी ने कहा ने पालिका पर लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाते हुए कोविड-19 के संबंध में जारी सरकारी निर्देशो की पालना के साथ शीघ्र करते हुए दो रैन बसेरे प्रारम्भ करने की मांग की। ज्ञापन देने सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार डागा, सोनू मारू, प्रियंक शाह, मदन सोनी उपखंड कार्यालय में उपस्थित रहें।