May 20, 2026
00

श्रीडूंगगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना के बिगड़ते हालातों पर क्षेत्र के युवा नेता डॉ. विवेक माचरा आगे आए व आज जिलाकलेक्टर से मिले। माचरा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और बढ़ते गंभीर मरीजों के ईलाज की व्यवस्थाओं को जिला प्रशासन गंभीरता से लेे। माचरा ने जिला कलेक्टर से श्रीडूंगरगढ़ में न्यूनतम 100 बैड का कोविड सेंटर शुरू करने, पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने, रेमडेसिवियर इंजेक्शन की व्यवस्था किए जाने को लेकर चर्चा की। माचरा ने जिलाकलेक्टर को अवगत करवाया कि क्षेत्र में नागरिक विकास परिषद , तेरापंथ युवक परिषद , श्रीकृष्ण चैरिटेबल ट्रस्ट और श्री डूंगरगढ़ सेवा समिति अपने स्तर पर करीब 100 से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर गंभीर मरीजों के लिए देने के लिए तत्पर है ऐसी स्थिति में प्रशासन इनको ऑक्सीजन रिफिलिंग और वितरण करने की व्यवस्था प्रदान करें जिससे क्षेत्र में मरीजों को राहत मिल सके। जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने शीघ्र ही ऑक्सीजन सप्लाई सुचारू करवाने का आश्वासन दिया।