May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2021। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए व्यापार मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा स्वघोषित बाजार बंद रखने के क्रम में मंगलवार को कस्बे का बाजार पूर्ण बंद रहेगा। मंडल के मंत्री श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से मंगलवार को कस्बे के बाजार में आकर नागरिक परेशान नहीं हो और अपने घरों में रहें। मंडल अध्यक्ष पूनमचंद सोमाणी ने नागरिकों से कोविड गाइडलाइन की पालना करने की भी अपील की है।