






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2021। युवाओं की ट्रोमा सेंटर संघर्ष समिति ने आज कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व कार्यकारी जिलाकलेक्टर अरुण शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम क्षेत्र से एकत्र समर्थन पत्र सौंपे। युवाओं ने शर्मा से कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में आए दिन हादसों में होने वाली मौतों का बड़ा कारण यहां ट्रोमा नहीं होना है। दुर्घटनाओं में घायल ईलाज के अभाव में दम तोड़ देते है। उन्होंने कहा कि बीकानेर से रतनगढ़ तक ट्रोमा नहीं है और श्रीडूंगरगढ़ में इसकी महत्ती आवश्यकता है। युवाओं ने अनेक संस्थाओं के बिहाफ से जिला प्रशासन को आश्वस्त भी किया की यदि सरकार घोषणा करती है तो श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनेक दानदाताओं द्वारा भवन बनवाना सम्भव हो सकता है। युवाओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया व एक प्रतिनिधि मंडल शर्मा से मिला। इस दौरान युवा सुनील तावनियां, अधिवक्ता अशोक भाटी, पार्षद रामसिंह जागीरदार, महेंद्र राजपूत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, योगेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।।




