May 20, 2026
IMG-20211017-WA0005

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूरे अंचल में उत्साह व उल्लास के साथ गुरुवार रात दीपोत्सव मनाया गया। बाजार, मोहल्ले, घर सहित घुमचक्कर सर्किल, पुराना व नया पालिका भवन रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाते नजर आए। कस्बे में सारी रात खूब पटाखे फोड़े गए और पटाखों की गूंज से कस्बा सुबह तक गूंजता रहा। गुरुवार को पटाखों की जमकर खरीदारी हुई और रात होते होते बाजार में अधिकांश पटाखा विक्रेताओं के पास पटाखें समाप्त हो गए। घरों में विधि विधान से लक्ष्मी पूजन किया गया व दीप जलाएं गए। बच्चों ने मिठाइयों व पूजन के साथ पटाखों के उत्साह में जमकर दीपावली मनाई। बाजार में जबरदस्त रौनक रही व पुलिस प्रशासन ने भी बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए दिनभर मशक्कत की। पुलिस ने गोपालदास स्वामी चौक से मुख्य बाजार की पुस्तकालय रोड को बेरिकेटिंग कर चार पहिया वाहनों को बंद किया जिससे बच्चें व महिलाओं ने आराम से खरीदारी की। महिलाओं ने बताया कि इस बार इस व्यवस्था से वे काफी प्रसन्न है और राहत महसूस कर रही है।सड़क पर सजने वाली अस्थाई दुकान मालिकों ने भी इससे काफी राहत महसूस की। बाजार में आस पास के सभी गांवो से बड़ी संख्या में ग्राहक आए व बाजार को समृद्धि की चमक दी जिससे व्यापारी वर्ग प्रसन्न हुआ। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी पूजन किया व धनतेरस से गुरूवार तक बाजार में आई रौनक के लिए मां का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में धूमधाम से किया गया लक्ष्मी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान परिवारों में धन-धान्य के साथ किया गया लक्ष्मी पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने मुख्य बाजार में बेरिकेट्स लगाकर खरीददारों सहित व्यापारियों को राहत दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी दुकानदारों ने खूब सजाई अपनी दुकानें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिठाई की दुकानों पर गुरुवार को अलसुबह से देर रात तक खूब रौनक रही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पान की दुकानों की आकर्षक सजावट की गई व यहां खासी भीड़ उमड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मां लक्ष्मी के साथ बही खातों और कलम का पूजन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में दम्पतियों ने मां लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां दीप जलाकर की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवारों में पूजन के बाद फुलझड़ी जला कर सभी ने पटाखों का सगुन किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने जमकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में अखंड दीप जलाए गए। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रोशनी में नहाया हुआ नजर आया कस्बा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भी जमकर आतिशबाजी की गई।