May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-26 at 20.42.36

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स 26 फरवरी 2026। घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने जांच के दौरान दोषी मानते हुए एक आरोपी को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहें एसआई राजेंद्र कुमार ने जानलेवा हमले के एक मामले में आरोपी जाखासर निवासी 32 वर्षीय शेरसिंह पुत्र दीवानसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया और 28 फरवरी को उसे पुन: कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित रहें झंझेऊ गांव के परिवादी अजीतसिंह ने आरोपी सहित सात जनों के खिलाफ 22 फरवरी को रात के समय घर में घुसकर अपनी पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया था।
एक स्थाई वारंटी को पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांस्टेबल चंद्रपाल ने पूनियां कॉलोनी निवासी चूरू निवासी 46 वर्षीय स्थाई वारंटी छोटूराम पुत्र भैराराम नायक को गिरफ्तार किया। गुरूवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और यहां कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी।