






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने शराब के नशे में गाड़ी चलाने पर दो जनों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि थाना पुलिस द्वारा संज्ञेय अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सक्रियता रखी जा रही है। इसी क्रम में शराब के नशे में वाहन चलाने वाले कस्बे के मोमासर बास निवासी घनश्याम ब्रहा्मण को एवं एक दूसरी कार्रवाई में सांडवा थाना क्षेत्र के गांव कातर निवासी भगवानसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। दोनों जनों के वाहन भी पुलिस द्वारा सीज कर लिए गए है।



