






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धी के रूप में सूडसर उपतहसील का गठन गत वर्ष के बजट में हुआ था लेकिन लखासर गिरदावर सर्किल के गांवों के ग्रामीणों द्वारा अपने क्षेत्र को सूडसर उपतहसील में शामिल करने के विरोध में आंदोलन छेड़ दिया गया था। करीब 55 दिनों तक ग्रामीणों द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर पर आंदोलन चला था एवं सभी पार्टियों ने आंदोलन को सर्मथन भी दिया था। इस आंदोलन के दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की मध्यस्थता से ग्रामीणों की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची थी एवं जयपुर से शिघ्र ही लखासर गिरदावर सर्किल को पुन: श्रीडूंगरगढ़ तहसील में शामिल करने का आश्वासन दिया गया था। प्रधान पति केशराराम गोदारा ने बताया कि गुरूवार 16 मार्च को सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन को पूरा कर दिया गया है एवं श्रीडूंगरगढ़ तहसील व सूडसर उपतहसील दोनो का पुर्नगठन करते हुए लखासर गिरदावर सर्किल को पुन: श्रीडूंगरगढ़ तहसील में शामिल कर देने के आदेश जारी कर दिए गए है। आदेशों के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है एवं ग्रामीण अपने आंदोलन को विजयी होने पर खुशियां मना रहे है।







