






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मार्च 2023। दाम्पत्य जीवन में समन्वय की कमी के कारण आजकल नवदम्पतियों के रिश्तें बेहत नाजुक हो गए है और ऐसे में दहेज प्रताड़ना आग में घी का काम करते हुए इस आग से रिश्ते झुलस रहे है। शादी को एक साल भी नहीं बिता के दहेज प्रताड़ना से परेशान क्षेत्र की एक और बेटी ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी उर्मिला कंवर का विवाह 2 मई 2022 को बीकानेर निवासी जितेन्द्रसिंह के साथ हुई थी। तभी से आरोपी दहेज में मोटरसाईकिल एवं एक लाख रुपए बाटके में नहीं देने का उलाहना देते हुए तंग परेशान करने लगे। परेशानी को देखते हुए पीडिता के पीहर पक्ष द्वारा उसे सावन सीख में और दहेज भी दिया गया। लेकिन आरोपी नहीं माने व दहेज के लिए मारपीट करने लगे। मारपीट में पीडिता का पैर भी टुट गया एवं ऐसे में आरोपी पति जितेन्द्रसिंह, सास धूड़ीदेवी, जेठ किशनसिंह व जेठानी गायत्री के खिलाफ गत 13 सितम्बर 2022 को पुलिस में दहेज प्रताड़ना की परिवाद दी गई। पुलिस द्वारा समझाईश करने के बाद आरोपियों ने दहेज की मांग छोड़ने की बात कही व अच्छे से रखने का आश्वासन देकर पीडिता को अपने साथ ले गए। लेकिन आरोपियेां की प्रताड़ना जारी रही एवं आरोपियों ने गत 22 दिसम्बर को उसे घर से निकाल दिया। पीहर पक्ष द्वारा समझाइश भी की गई लेकिन आरोपी नहीं माने तो अब जरीए इस्तगासा मामला दर्ज करवाया गया है।



