May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितम्बर 2022। नवरात्रा के साथ ही शक्ति आराधना के लिए हर और उत्साह देखा जा रहा है और माताजी के साथ साथ गौमाता की सेवा, भक्ति की भी लहर चल रही है। कस्बे से देशनोक करणी माता तक पैदल जाकर धोक लगाने वाले श्रीकरणी कृपा पैदल यात्री संघ आडसर बास की इस बार 25वीं फेरी है। इस मौके पर संघ से जुडे करणी भक्तों ने सामूहिक रूप से भव्य जागरण का आयोजन किया है। आडसर बास में चार कुंओं वाले टाडे में आज 27 सितम्बर की रात्रि में होने वाले इस जागरण में गौमाता के रोगमुक्त होने की अरदास के साथ अमृत राजस्थानी एंड पार्टी के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देगें। संघ के जयकिशन पांडिया ने बताया कि जागरण के बाद संघ की रवानगी 29 सितम्बर को सुबह 7 बजे होगी एवं 2 अक्टुबर को मां के दर्शन होगें। संघ की रवानगी सरदारशहर रोड़ स्थित करणी माता मंदिर में धोक लगा कर गाजे बाजे एवं जुलुस के साथ होगी।