






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2022। मोमासर के उत्तरादा मौहल्ले में स्थित रामदेव बाबा के मंदिर में विशाल जागरण व मेले के आयोजन की तैयारियों में पंच, सरपंच सहित ग्रामीण जुट गए है। मंदिर प्रांगण को रोशनी व रंग बिरंगी फरियों से सजाया जा रहा है व रास्ते की साफ सफाई कर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाया जा रहा है। मेले में मोमासर सहित दूर दूर के व्यापारियों ने दुकानें ली है व सामान रखना प्रारंभ कर दिया है। मेला प्रांगण में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे बड़े झूले सज गए है। ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है व आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गुमानमल सेठिया व सरपंच सरिता देवी संचेती, उपसरपंच जुगराज संचेती ने सभी श्रद्धालुओं से अपनी मेले में मास्क लगाकर आने की अपील करते हुए कोरोना गाइडलाइन की पालना करने की बात कही है। मनफूल गोदारा, शंकर गोदारा, भंवरा राम सहू, गौरीशंकर खटीक, सुखराम गोदारा, प्रभुराम गोदारा, खियानाराम गोदारा, जगदीश बेरा, भैराराम सारण, सुगनाराम प्रजापत, बनवारी घिंटाला सहित अनेक युवा व्यवस्था में सेवाएं देने में जुटे है जिससे मेले का सफल आयोजन हो सके। बता देवें 11 फरवरी को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश सहित अन्य स्थानों से भी पहलवान भाग लेने आएंगे व मोमासर के प्रसिद्ध दंगल में अपने दाव पेंच आजमाएंगे। (ग्राउंड रिपोर्ट-पवन सैनी)






