May 20, 2026
SDT_news-Recovered-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्यूबवेल से केबल चोरी के मामले में एक युवक की गिरफ्तारी को अपनी सफलता बता रही पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे है एवं इन सवालों के जवाब अभी बाकी है। 5 फरवरी को गांव जोधासर के जागरूक ग्रामीण युवाओं द्वारा गांव के ट्यूबवेल की केबल काटते हुए दो युवकों को पकड़ा गया था एवं उनके साथ बाईक, फंदर, प्लास आदि उपकरण भी जब्त कर शेरूणा थाना पुलिस को सुपुर्द किए थे। लेकिन दो दिन बाद श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने जब कागजों में गिरफ्तारी दिखाई तो दो युवकों के बजाए एक ही युवक की गिरफ्तारी हुई है। ऐसे में सवाल है कि उस घटना में साथ देने वाला दूसरा युवक कहां है? चोरी के प्रयास में प्रयोग की गई बाईक की जब्ती की गई या नहीं? शेरूणा पुलिस ने चोरी के प्रयास के मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? युवकों द्वारा चोर पकड़ने के बाद तोलियासर में 15 दिन पहले चोरी हुई केबल का मुकदमा दर्ज क्यों किया गया? लूणकरणसर के चोर को स्थानीय स्तर पर रैकी कर बुलाने वाले उसके साथी कौन है? ऐसे अनेको सवालों के जवाब अभी बाकी है। वहीं जोधासर के ग्रामीणों द्वारा चोरों को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा अपनी सफलता बताने को लेकर पुलिस को सोशल मिडिया भी खासा ट्रोल किया जा रहा है।

दोनो थानों के आमने-सामने बयान, पढें रोचक खबर।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 5 फरवरी को ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोरों की गिरफ्तारी के मामले में सबसे रोचक बात तो यही है कि शेरूणा और श्रीडूंगरगढ़ दोनों थानों की बात एक दूसरे के खिलाफ है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि 5 फरवरी को ग्रामीणों ने जोधासर में संदिग्ध 2 युवकों को पकड़ा था, इन्होंने हमारे क्षेत्र में कोई वारदात नही की थी लेकिन जब पूछताछ की गई तो श्रीडूंगरगढ़ थानाक्षेत्र में वारदात करना बताया। इस पर श्रीडूंगरगढ़ थाने को सूचना देकर उन्हें बुलाया गया और आरोपी उनके सुपुर्द कर दिए गए। वहीं दूसरी और श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल भगवानाराम ने बताया कि 5 तारीख को मुकदमा दर्ज हुआ था और उसकी जांच करते हुए गहरे अनुसंधान के बाद आरोपी को 7 फरवरी को जोधासर गांव के बस स्टैंड से भागने की फिराक में पकड़ा गया है। दोनो थानों के एक दूसरे को झुठलाते बयान क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

जागरूक पाठक ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ताकत।श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक्सक्लुसिव खबरों के प्रकाशन के माध्यम से जनजागरण का काम श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कर रहा है और टाइम्स के इस जन-जागरूकता के प्रयास को टाइम्स के पाठक सफल बना रहे हैं। क्षेत्र के सरकारी ट्यूबवेलों में से केबल काट कर चोरी करने की घटनाएं धड़ाधड़ हुई तो सही लेकिन पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं होने से घटनाएं उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नहीं आ पाई। ऐसे में इस विषय पर टाइम्स में 28 जनवरी को विशेष खबर के प्रकाशन के बाद जनता जागरूक हुई एवं गांव में नजर आने वाले अनजान लोगों से पूछताछ करने जुट गए। इसी जागरूकता का परिणाम रहा कि गांव जोधासर में ये चोर रंगे हाथों धरे गए। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अपने पाठकों से अपील करता है कि वे पब्लिक पुलिसिंग का हिस्सा बन कर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर रोकथाम में पुलिस के सहयोगी बनें। हमारे पाठक अपने आस पास होने वाली तमाम घटनाओं व कार्यक्रमों की खबरें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के नम्बर 9414917401 पर सीधे वाटसएप भी कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फन्दर और पलास भी मौके पर मिले युवाओं ने पुलिस को सौंपे।