May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2021। आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 25 स्थानों पर 18 प्लस व 45 प्लस के 3680 नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा के लिए प्रथम व द्वितीय डोज लगाएं जाएंगे। क्षेत्र में 13 स्थानों पर 18 प्लस तथा 12 स्थानों पर 45 प्लस को कोरोना वैक्सीन लगेगी तथा सभी स्थानों पर कोविशिल्ड के डोज ही लगाएं जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में यूपीएचसी व सीएससी, मोमासर, लाखनसर, ठुकरियासर, अमृवासी, रिड़ी, जाखासर नया, सांवतसर, सूडसर, हेमासर, झंझेऊ, गुसाईंसर बड़ा में टीके लगेंगे। ग्रामीण इलाकों में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीके लगेंगे। 45 प्लस को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी, आड़सर, उदरासर, तोलियासर, अमृतवासी, रिड़ी, बापेऊ, राजेडू, टेऊ, लखासर, जोधासर, पुनरासर में कोविशिल्ड के टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण की सभी अपडेट सजगता के साथ श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आप सभी पाठकों तक पहुंचा रहा है जिससे क्षेत्र में कोई वैक्सीन से वंचित नहीं रहें। इसके साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सभी समाचारों से जुड़ने के लिए आप जुड़ें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।