May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव जैसलसर, कुंतासर, बरजांगसर, इंदपालसर चूलिया जोहड़, केऊ, जाखासर में सार्वजनिक ट्यूबवेल खराब पड़े है और ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने विधायक गिरधारीलाल महिया से ट्यूबवेल ठीक करवाने की गुहार लगाई और महिया ने विभाग को इन्हें शीघ्र दुरस्त करने के निर्देश दिए है। महिया ने कहा की सर्दी के मौसम में भी कई गांवों में ट्यूबवेल खराब होने पर ग्रामीण पेयजल संकट झेलने को मजबूर है और इससे शीघ्र राहत के प्रयास किए जा रहें है। महिया ने गांव सेरूणा में खराब ट्यूबवेल में नया मोटर पंप सेट डलवाकर उसे दुरूस्त करवाया है। जिस पर गांव के सीताराम गोदारा, ईश्वरनाथ सिद्ध, मूलाराम गोदारा, चीमाराम मेघवाल, नारायण मेघवाल, रामलाल भादू सहित अन्य ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया है। गांव भोजास में बंद पड़े ट्यूबवेल को सुचारु करने के लिए आवश्यक उपकरण भी भेजे गए है।