






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई करने कांग्रेस के प्रदेश नेता बीकानेर व श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने लगे है। सभास्थल का मुआयना करने यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डूंगरपुर विधायक गणेश घोघरा पहुंचे है व उनके साथ प्रदेश महासचिव संजीता सिहाग, श्रीडूंगरगढ़ के युवा नेता बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना सहित क्षेत्र के युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित है। बता देवें सीएम के इस किसान समेल्लन को लेकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की पूरी कांग्रेस सक्रिय है और कार्यकर्ता अतिउत्साह के साथ तैयारियों में जुटें हुए है।






