May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 26 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में होने वाले किसान सम्मेलन से पहले मुख्यमंत्री से क्षेत्र में तापमान बढ़ने से रबी की फसलों को हुए नुकसान का सर्वें करवा कर मुआवजा देने व तीन माह का बिजली बिल माफ करने की मांग की है। महिया ने कहा कि राज्य की किसान हितैषी सरकार कहने वाले मुख्यमंत्री किसान हित में ये फैसला लेकर किसानों को राहत दे। महिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित बीकानेर जिले में तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बढ़ गई और रबी की फसल को खासा नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मावठ के कमजोर रहने एवं जनवरी के अंतिम सप्ताह से ही तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण फसलों की बढ़वार पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। फरवरी माह में भी शीत मौसम के बजाय गर्मी होने के कारण चना, गेहूं, सरसों, मैथी, ईसबगोल इत्यादि फसलें शत-प्रतिशत झुलस गई है। फसलों का उत्पादन घटने स्थिति में किसानों के सामने अपनी फसल का लागत मूल्य निकालना भी मुश्किल हो गया है। राज्य सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से ट्यूबवेल एवं नहरी क्षेत्र में पटवारियों व बीमा कंपनियों से शीघ्रताशीघ्र फसल खराबे का आंकलन करवाकर किसानों को मुआवजा प्रदान किया जावें व 3 माह के कृषि बिल माफ कर किसानों को राहत प्रदान करने की घोषणा की जावें।