






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2023। चलते चुनाव की तैयारी संभालने के लिए शनिवार को प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश सचिव श्रवण मीणा को श्रीडूंगरगढ़ भेजा गया। मीणा ने चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं बूथ संभालने की जिम्मेदारी दी है। मीणा ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर पार्टी को आगे रखने की बात कहते हुए कांग्रेस की 7 गारंटी और किए गए जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। मीणा के साथ आए जयराम भामूं, कैलाश वर्मा ने भी बूथ योजना पर विचार रखे। इस दौरान केशराराम गोदारा ने प्रदेश प्रतिनिधियों का स्वागत किया और बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी 25 नवम्बर तक लगातार सक्रिय रहने की अपील की। बैठक में विजयराज सेवग, रमेश प्रजापत, लालचंद नाई, रामेश्वर गोदारा, अमराराम गांधी, जेठाराम मेघवाल, सहीराम नायक, सहीराम जाट, प्रकाश दुसाद, आशीष सेवग, सद्दाम कायमखानी, भागीरथ जाखड़, रामचंद्र राहड, मांगीलाल राहड, लूणाराम जाखड़, भागूराम राहड, गणेश जाखड़, गुलाराम मंडा, सहीराम मेघवाल, कुंभाराम गर्वा, कालूराम गर्वा, पेमाराम, शिवलाल नाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



