






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। एक दंपति खाना खाकर रात को सोया और सुबह जब पति उठा तो उसके होश उड़ गए। घर से पत्नी सहित नगदी व गहने गायब मिले और परिवादी ने थाने पहुंच कर पत्नी सहित एक जने के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव कितासर बीदावतान निवासी लालूसिंह पुत्र उदयसिंह ने अपनी पत्नी लिछमा व जांगलू निवासी लालूसिंह पुत्र उगमसिंह के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 5 नवबंर को दोपहर 3 बजे उसकी पत्नी लिछमा अपने से पीहर पंवारो की ढाणी से घर आई। रात को खाना खाकर वे लोग सो गए और सुबह उठा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। आस पड़ौस व रिश्तदारों में उसकी तलाश की तो पता चला आरोपी उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। जब माँ ने घर का सामान संभाला तो माँ की संदूक का कुंदा टूटा हुआ मिला। जिसमें से 15 हजार नगदी रूपए, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की तागड़ी, सोने की दो अंगूठियां, सोने के कानों के एक जोड़ी लूंग सहित परिवादी की जेब में रखे आधार कार्ड, पैन कार्ड, 5 हजार नगदी व मोबाइल गायब मिले। परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को सौंप दी गई है।



