August 29, 2026
11

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2026। क्षेत्र में एक बाइक चोरी करने व चोरी हुई बाइक खरीदने वाले पर आरोप लगाते हुए दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
परिवादी आड़सर बास निवासी श्रवण कुमार ब्राह्मण ने रतनगढ़ के ठठावता निवासी धूपसिंह राणा व रतनगढ़ के बीरमसर निवासी अशोक शर्मा के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी धूपसिंह उसका घर पड़ोसी है। वह 19 अप्रैल 2026 की शाम 8.30 बजे उसके घर के आगे खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया और गांव में बस स्टैंड पर मैकेनिक का काम करने वाले अशोक शर्मा को 25 हजार रूपए में बेच दी। परिवादी ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है व पुलिस ने हैड कांस्टेबल गणेशाराम को जांच दी है।