May 20, 2026
00000000

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। गांव बिग्गा की रोही में दो दिन पूर्व 28 मई को भारी पुलिस जाप्ते के साथ प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर जेठाराम जाखड़ के खेत की पत्थरगढ़ी करवाई। शुक्रवार को दोनों परिवारों में जमीन के लिए खूनी झगड़ा हो गया। जेठाराम पत्थरगढ़ी के बाद शुक्रवार को ट्रेक्टर द्वारा अपने खेत की सींव ठीक कर रहा था। मौके पर ताराचंद व रामदयाल सहित परिजन पहुंचे व दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने सींव सीधी करने के दौरान रोकने व झगड़ा करने व दूसरे पक्ष ने उनके हिस्से में आकर सूड करने का आरोप लगाया। यहां हुई लाठी भाटा जंग हुई जिसमें एक पक्ष का ट्रेक्टर पलटने जेठाराम के चोट आई व दूसरे पक्ष के रामदयाल पुत्र रूपाराम के चोटें आई है। वहीं रामदयाल के पुत्र रामावतार के सिर में गंभीर चोट आई है। जिन्हें लेकर परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे है। डीओ व हैड कांस्टेबल देवाराम पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए है। वहीं सरपंच जसवीर सारण भी अस्पताल पहुंचे है।