






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2025। शुक्रवार दोपहर बाद करीब 4.30 बजे तेज हवाओं के साथ तेज बरसात आई। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के अनुसार अंचल में तेज बरसात हुई है। मंडी में खुले में रखें अनाज भीग गया व व्यापारियों ने तुरंत दौड़ भाग कर अनाज को ढका। तेज हवा के कारण मंडी में बने टीन शेड में भी बरसात का पानी आ गया व यहां रखा अनाज भी फुहारों की चपेट में आया। मुख्य बाजार में पुराने पीपल की शाखाएं तेज हवा में टूट कर गिरी जिससे आस पास के लोग वहां से हट गए। सरदारशहर रोड पर स्थित एक स्कूल के आगे एक पेड़ टूट कर गिरने से सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गया। यहां पालिका टीम मौके पर पहुंची व मार्ग को सुचारू करवाया जा रहा है। मौके पर पार्षद रामसिंह जागिरदार, पालिकाकर्मी हरिश गुर्जर, धनराज पांडिया, कुलदीप व किशन वाल्मीकि, भीखाराम सुथार, श्याम जोशी भी पहुंचे। वहीं वाहन चालकों को परेशानी हुई व बाजार से घर की ओर लौट रहें लोग भी परेशान हुए है। खेतों में किसान प्रसन्न है और इससे मूंगफली बिजाई में मदद मिलने व जिन खेतों में बिजाई हो गई वहां मूंगफली उगाई में इससे लाभ मिलने की बात कही। वहीं नरमा की खेती करने वाले किसानों को तेज हवा व बरसात से खासा नुकसान होगा।












