






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में मौसम का मिजाज एकदम पलट गया है और देर शाम तेज अंधड़ के साथ तेज बौछार आई व ओले भी गिरे है। बादल गरज रहें है व गर्मी से राहत मिली है। बरसात के साथ ही बाजार में पानी भर गया है और तेज अंधड़ में कहीं पतरों की छत भी उड़ गई है। गांव बाना में भी भारी अंधड़ के साथ बरसात प्रारंभ हुई है। कल्याणसर पुराना में तेज़ आँधी के साथ 3से 4 अंगुल बरसात हुई व ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने 23 व 24 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी व बरसात की संभावना प्रकट की थी। बता देवें किसान भी ऐसे अंधड़ में पशुओं को पेड़ के नीचे एकत्र नहीं करने व टेण पतरों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई है। पडौसी शहर सरदारशहर में तेज अंधड़ की सूचना है।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आज ही जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें हर खबर से।









