May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2024। घुमचक्कर के पास किसी ज्वलनशील पदार्थ से बेसहारा गौवंश को चोटिल करने के मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ और एक नया मामला सामने आ गया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रताप बस्ती इलाकें में किसी असामाजिक तत्व ने बेसहारा गौवंश पर कुल्हाड़ी से वार कर आधा दर्जन से अधिक गौवंश को चोटिल कर दिया है। बस्ती के नागरिकों ने इस पर रोष जताते हुए थानाधिकारी को ज्ञापन देते हुए ऐसे निर्दयी व मानसिक रोगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। युवकों ने बताया कि किसी ने गत सप्ताह से लगातार बेसहारा घुमने वाले पशुओं पर कुल्हाड़ी से वार कर 8-9 सांड व गायों को चोटिल कर दिया है। ये युवा इन गौवंश के दवा मरहम लगा रहें है। मोहल्ले के प्रहलाद सोनी, गोविंद माली, मुकेश भांभू, विष्णु, गोवर्धन, निर्मल सोनी, तिलोक घोटिया सहित अनेक युवा शामिल रहें। इस पर थानाधिकारी ने युवाओं को मामले की जांच का आश्वासन देते हुए तुरंत कार्रवाई के लिए हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा व सुरेश वाघेला को मौके पर भेजा। दोनों पुलिस कर्मियों ने मोहल्ले वासियों से पूछताछ़ करते हुए मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।