






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2024। शिक्षक हितों के लिए शिक्षक दिवस पर इंदपालसर हीरावतान में राउप्रावि के शिक्षक सरकार के विरोध में उतरे। शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया व राजस्थान सरकार से ओपीएस को निरंतर जारी रखने की मांग की। शिक्षक हरिराम सऊ ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई UPS स्कीम कर्मचारियों के साथ छलावा है। इसे किसी भी सूरत में कर्मचारी सहन नहीं करेगा। सऊ ने अन्य शिक्षकों को भी विरोध करने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार द्वारा यूपीएस स्कीम को वापस नहीं लिया गया तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान स्कूल के राजेश कुमार यादव, सुधीर कुमार यादव, मनजीत सिंह, सुशीला कुमारी, सोनू व शारदा जाटोलिया विरोध में शामिल हुए।




