May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ चुनावी समर में सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक रहे है और यही ताकत दिखाने के लिए कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के समर्थन में रोड-शो और जनसंपर्क का कार्यक्रम आज होना है। कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है एवं इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रोड शो के लिए घुमचक्कर को कांग्रेस की झंडियो से सजाया गया है एवं रैली प्रारंभ स्थल तेजा मंदिर से समापन स्थल माजीसा नगर में भी व्यापक तैयारियां की गई है। उत्साहित कार्यकर्ता तेजा मंदिर पहुंचना भी शुरू हो गए है और आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थको के शामिल होने का अनुमान है। देखें तैयारियों के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टैंस। सजाया गया घुमचक्कर।