






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। बिजली विभाग के सामने मंगलवार सुबह पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया की अगुवाई में स्मार्ट मीटर के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में उपखंड के गांवों से लोग पहुंचे और कृषि कनेक्शनों पर 6 घंटे पूरी बिजली देने की आवाज भी बुलंद की। महिया ने स्मार्ट मीटर के विरूद्ध गांव-गांव में संघर्ष समिति का गठन करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के विरूद्ध एकजुट होकर, मजबूत रणनीति बनाकर संघर्ष करेंगे और मीटर नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर से दस-दस रूपए चंदा लिया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर किसी पर होने वाले मुकदमे को भी संघर्ष समिति सामूहिक रूप से लड़कर सहयोग करेंगे। महिया ने अंचल में पूरी बिजली नहीं देने पर आक्रोश जताया और किसानों को बरसात नहीं होने की दशा में पूरी बिजली देने की मांग की। धरना करीब 6 घंटे चला और इस बीच प्रदर्शनकारियों ने घुमचक्कर होते हुए एक्सईएन कार्यालय तक रैली निकाली। घुमचक्कर पर हाइवे पर बैठकर सांकेतिक चक्का जाम भी किया। प्रदशर्नकारी एक्सईएन कार्यालय में भी घुस गए और जमकर नारेबाजी की। एक्सईएन ने धरने पर पहुंचकर वार्ता करने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में बिजली विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और वार्ता की गई। संघर्ष समिति के सदस्यों ने अपनी मांगो का ज्ञापन सौंपा। महिया धरने के बाद प्रतिनिधि मंडल के साथ उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा से मिले और क्षेत्र में मूंगफली फसलों में गोजा लट्ट से हुए नुकसान व बारानी फसलों में कातरे से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर राज्य सरकार को भेजने की मांग की। इस पर शर्मा ने जल्द ही कृषि विभाग से नुकसान का आकलन कर राज्य सरकार को भिजवाने का आश्वासन दिया।
इन्होंने किया धरने को संबोधित, मजबूत किया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में स्मार्ट मीटर का विरोध तेज गति से बढ़ रहा है। सीपीएम सहित कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। मंगलवार को पूर्व विधायक ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और विभिन्न गांवो से लोग धरना स्थल पर पहुंचे। सभी ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाने देने का नारा बुलंद किया। धरना स्थल पर मुखराम गोदारा, मेघाराम महिया, श्यामसुदंर आर्य, प्रभुराम बाना, लक्ष्मणराम खिलेरी, अशोक शर्मा, हरि सिखवाल, मंगूराम, नारायणनाथ, रामरतन बगड़िया, राजेंद्र जाखड़, मूलाराम नायक, भंवरलाल भुंवाल, सरपंच सोनियासर नंदलाल बिहाणी, सरपंच सुनील दुगरिया, शेखर रेगर, मुकेश सिद्ध, रामरतन बुड़िया, लिखमीसर पूर्व सरपंच सहीराम, सकनाथ सिद्ध, मुखराम गोदारा, मुखराम नैण, पेमाराम नायक, सरपंच सुनील मलिक, मामराज आंवला समंदसर, प्रह्लाद भामूं, बीरबल पूनियां मोमासर, ओमप्रकाश दुसारना, हड़मानराम लिखमीसर जीएसएस अध्यक्ष, अमरगिरी पूनरासर, गौरव टाडा, गिरधारी भादू सूडसर, नत्थूनाथ मंडा, हरिराम सांवतसर, रामगोपाल बिश्नोई, जेठाराम लाखूसर, भंवरलाल बाना, जेठूसिंह पुरोहित भोजास, मेाहनराम चाहर जैसलसर, गोपाल भादू, विवेक लावा, जगदीश जाखड़, कमल महिया, ने बिजली समस्याएं उठाई।
प्रशासन रहा सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पुलिस प्रशासन मौके पर अर्लट रहा।एसआई मोहनलाल व हैड कांस्टेबल धमेंद्र मीणा सहित कांस्टेबल तैनात रहें। वहीं अनेक कार्मिक भी धरना स्थल से पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पल पल की रिपोर्ट देते रहें। देखें मौके से वीडियो :- महिया उतरे विरोध में https://www.facebook.com/share/v/19Z4FNDbCA/ स्मार्ट मीटर के विरोध में लामबंद हो रहें क्षेत्र के लोग https://www.facebook.com/share/v/1ERJZBmuo8/





