May 21, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2022। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने बताया कि चुनाव के लिए परिचय पत्र का वितरण आज से प्रारंभ कर दिया गया है जो 25 अगस्त दोपहर 2 बजे तक दिए जाएंगे। सभी विद्यार्थी अपनी प्रवेश शुल्क फीस की रसीद व अपना मूल परिचय पत्र दिखाकर चुनाव परिचय पत्र प्राप्त कर सकते है। ओझा ने बताया कि मूल परिचय पत्र के अभाव में चुनाव परिचय पत्र नहीं दिया जाएगा। बता देवें महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानाधिकारी को जाप्ता तैनात करने के लिए पत्र लिख दिया गया है।
एसएफआई ने उतारा संजय ज्याणी व भानी मेघवाल को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन एसएफआई कीश्रीडूंगरगढ़ तहसील कमेटी ने राजकीय महाविद्यालय के चुनावी रण में अध्यक्ष पद के लिए संजय ज्याणी व महासचिव पद हेतु भानी मेघवाल को उतारा है। संगठन के छात्रों ने अपने प्रत्याशियों के साथ अंबेडकर भवन से मुख्य बाजार होते हुए महाविद्यालय तक रैली निकाली। संगठन के जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से दोनों नामों की घोषणा की है और सभी एकजुट होकर चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए है। विवेक लावा ने कहा कि शेष बचे दोनों उम्मीदवारों के नाम भी शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। इस दौरान संगठन के छात्रों ने डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के अध्यक्ष पद प्रत्याशी कृष्णकांत गोदारा का स्वागत किया। तहसील सचिव गौरव टाडा ने बताया कि संगठन द्वारा 22 अगस्त को बड़ी रैली निकाली जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एसएफआई ने घोषित किए अध्यक्ष व महासचिव पद पर नाम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रों ने निकाली रैली।