May 20, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। कस्बे की संस्कार इनोवेटिव स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने आकर्षक दीप सज्जा की तथा रंगोलियां बनाई। निदेशक मनोज गुसाईं ने विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें स्वस्थ व सुरक्षित दीपावली मनाने की प्रेरणा दी। राज सर ने विद्यार्थियों की कला की सराहना करते हुए उन्हें ग्रीन पटाखे ही लेने की बात कहते हुए ध्वनि व वायु प्रदूषण की जानकारी दी। इस दौरान शाला का स्टॉफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव में विद्यार्थियों ने सजाएं सुदंर दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार स्कूल में बच्चों ने सजाई रंगोलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने बनाई आकर्षक रंगोली।

मॉर्डन राजस्थान में मनाया दीपोत्सव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की मॉडर्न राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं दीपक सजाओ व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शाला की अध्यापिका आरती शर्मा, कृष्णा शर्मा, मनीष सक्सेना ने रंगोली प्रतियोगिता के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आयोजन तोलाराम व संजू ने करवाया। संस्था प्रधान मनीष कुमार शर्मा ने दीपावली की शुभकामनाओं के साथ साथ सभी कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया व कार्यक्रम का संचालन सुब्रत सक्सेना व चंदाराम ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मॉर्डन राजस्थान स्कूल में विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलिया।