May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। आज सरकारी स्कूलों में किशोरी शैक्षिक मेलों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आकर्षक मॉडल सजाए व उनके बारे में प्रभावी ढंग से प्रस्तुति भी दी। कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रधानाचार्य विमला गुर्जर की अगुवाई में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने मॉडल प्रर्दशित किए। यहां कला उत्सव में विद्यार्थियों ने गीत संगीत का भी सुंदर प्रदर्शन किया। गांव उदरासर के राजकीय विद्यालय में शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुषमा सैन ने बताया कि स्कूल के उच्च प्राथमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों ने शानदार चार्ट व मॉडल बना कर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने हिंदी, अंग्रेजी, भूगोल, सामाजिक विज्ञान के अनेक विषयों से सम्बंधित चार्ट बनाए। उच्च माध्यमिक की छात्रा अंजना ने बाल अधिकारों से संबंधित आकर्षक मॉडल बनाया जो अपने स्तर में प्रथम स्थान पर रहा। पंचायत सहायक दुलदास स्वामी ने बताया कि ग्रामीण बच्चों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में भाग लिया व अपनी उच्च मानसिक क्षमता और कलात्मक अभिरुचि का सुंदर प्रदर्शन किया। ब्लॉक की अनेक स्कूलों में ये मेले आयोजित किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में विद्यार्थियों ने बनाए सुंदर चार्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में हिंदी, अंग्रेजी सहित अनेक विषयों पर सजाएं चार्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशोरी अंजना ने बाल अधिकार पर बनाया प्रभावी चार्ट, अपने वर्ग में रही प्रथम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर आयोजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नन्हे मुन्नों ने सजाए आकर्षक मॉडल।