May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-05-29 at 20.54.15

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2025। आड़सर बास में स्थित अंग्रेजी माध्यम के ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने 2024-25 के 10वीं व 12वीं के बच्चों ने श्रेष्ठ परिणाम हासिल कर स्कूल नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या पार्वती शर्मा ने बताया कि दोनों बोर्ड कक्षाओं में विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम विशेष रूप से गौरवपूर्ण रहा। शुभकरण ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से 98.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं निकीता स्वामी ने 96.17% अंक हासिल किए जबकि दिव्या बाना और कार्तिक व्यास समान रूप से 94.67% अंकों के साथ शीर्ष तीन में स्थान सुनिश्चित किया है। वहीं कक्षा 12वीं के कॉमर्स संकाय में पूजा छारंग ने 95.2%, राहुल स्वामी ने 94.2%, और प्रियांशी करवा ने 90.6% अंकों के साथ श्रेष्ठ परिणाम हासिल किया है। 12वीं के आर्ट्स संकाय में मुस्कान माली ने 91.8%, मुस्कान चौधरी ने 91.2%, और ललिता राठौड़ ने 91.0% अंकों के साथ विद्यालय को गौरवान्वित किया। शर्मा ने बताया कि स्कूल में वर्षभर विद्यार्थी पूरे अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रणाली के पथ पर शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन द्वारा शैक्षणिक जगत में नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। शर्मा ने बताया कि स्कूल में दबाव रहित और सकारात्मक शिक्षण का वातावरण है। जिसमें विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई प्रेरणा का स्रोत है, न कि बोझ। विद्यार्थी स्वतंत्रता और सहयोग के वातावरण में सीखते हैं। धीमी गति से सीखने वाले बच्चों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन होता है। शर्मा ने बताया कि व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें प्रसिद्ध अंग्रेज़ी प्रशिक्षक राजसर द्वारा स्पोकन इंग्लिश की कक्षाएं दी जाती है जिसमें विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ संवाद करना सिखाया जाता है। वहीं स्कूल में खेल व सह-शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विद्यालय में स्वंय का खेल मैदान है। साथ ही सांस्कृतिक, बौद्धिक व रचनात्मक गतिविधियों के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करती हैं। शर्मा ने सभी विद्यार्थियों सहित पूरे स्टाफ को बधाई दी।