May 21, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। निजी स्कूलों में अध्ययनरत सैंकड़ो विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर निजी स्कूल संगठनों से आई है। निजी स्कूल संगठन सेवा व स्कूल शिक्षा परिवार से जुड़े सभी सदस्य स्कूलों में 22 जनवरी, सोमवार को अवकाश रखा जाएगा। सेवा संगठन के अध्यक्ष मनोज गुसाई ने बताया कि सेवा संगठन के सभी सदस्य स्कूलों में 22 जनवरी को अवकाश होगा। गुसाईं ने बताया कि उनके संस्कार इनोवेटिव स्कूल में सुदंरकांड का संगीतमय आयोजन होगा तथा प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं स्कूल शिक्षा परिवार के ब्लॉक अध्यक्ष मूलचंद स्वामी ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के तहत 22 जनवरी,2024, सोमवार को संगठन के सभी सदस्य निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। आप ये खबर सभी बच्चों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे किसी भी असुविधा से बचकर अपने घरों व मंदिरों के रामोत्सव में भाग ले सकें।