






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। क्षेत्र में जमीन के टुकड़ो पर कब्जे को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहें है और नागरिक लगातार कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहें है। देवनारायण कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अन्नीदेवी पत्नी गंगाराम जाट मूल निवासी बाना ने थाने पहुंच कर बालाराम पुत्र फुसाराम मेघवाल निवासी रीड़ी सहित अनेक जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह देवनारायण कॉलोनी में करीब 10 सालो से कब्जाशुदा भूखंड पर निवास कर रही है। बीते गुरूवार शाम सवा चार बजे वह अपने घर अकेली थी और बालाराम अपनी पत्नी, दो बेटियों, दो अन्य आदमी व एक ओर औरत के साथ घर में घुस आया। आरोपियों ने हाथों में डंडे ले रखे थे और बाड़े पर कब्जा करने की धमकी देते हुए गांलिया देने लगे। आरोपियों ने महिला से मारपीटकी लज्जा भंग की व गले से सोने का हार छीन लिया। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह घर में घुसकर खुद को बचाया और अपने पति को फोन किया। जब उसके पति व बेटा घर आए तो आरोपियों ने उन्हें भी घेर लिया। पीड़िता ने आरोपियों के साथ शारदा व भागीरथ पर भी गैंग बनाकर जबरन जमीन हड़पने, कब्जे करने व आगे बेचने के काम करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को दे दी है।



