May 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के एकमात्र सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल सेसोमूं में दो दिवसीय एनुअल स्पोर्टस मीट की शुरूआत शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ हुई। पहले दिन के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन महेश राजोतिया एवं विशिष्ट अतिथि उद्यमी दीपक कर्वा रहे। प्राचार्य डॉ सुब्रत कुंडु ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया एवं विद्यालय के सदन एमराल्ड, रूबी, सैफायर, टोपाज के दलों ने मार्चपास्ट किया। इसके बाद शुरू हुए मुकाबलों में विभिन्न तरह की दौड़, जेवलिन थ्रो, शॉटपुट थ्रो आदि खेलों की प्रतियोगिताएं हुई। चारों सदनों के खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया एवं दमखम दिखाया व प्रथम दिन के विजेताओं को अतिथियों द्वारा मैडल पहना कर सम्मानित किया गया। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, उपाध्यक्षा पदमा मूंधड़ा, विद्यालय संचालन समिति सदस्य महावीर माली, सुभाष शास्त्री, प्रबंधक अजीतसिंह परिहार, सीईओ घनश्याम शर्मा, बालकराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे अभिभावकों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। दो दिवसीय इस स्पोर्टस मीट का समापन शनिवार को फाइनल मुकाबलों के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के साथ होगा।