May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव समंदसर में अपनी मातृभूमि के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए प्रमुख व्यवसायी व समाजसेवी मोहनलाल सिंघी ने ग्रामीणों की सेवा के लिए अतिथि गृह का निर्माण करवाया है। स्व. तोलाराम स्मृति भवन का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया जाएगा जिसमें क्षेत्र की राजनीतिक व समाजसेवी हस्तियां शामिल होगी। गांव में भवन को सजाया जा रहा है व समारोह प्रारंभ आज हो गया है। सिंघी ने सवा करोड़ की लागत से जनहितार्थ इस भवन का निर्माण करवाया है। भवन में 6 बड़े कक्ष, एक बड़ा हॉल, एक वीआईपी कक्ष, 2 स्टोर के लिए कक्ष सहित जरूरी सुविधाओं का निर्माण करवाया गया है। साथ ही भवन में बड़ा बगीचा बनाया गया है जिसकी सजावट हो रही है। सिंघी ने बताया कि इस भवन में ग्रामीण विवाह समारोह सहित अनेक आयोजन सम्पन्न हो सकेंगे व भवन ग्रामीणों के काम आ सकेगा। ग्रामीण भवन को देखकर निर्माण की सराहना कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथि भवन को सजाया जा रहा है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवन में एक बड़े हॉल सहित सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भवन के बगीचे में हो रही है सजावट।