






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2022। अपराधों को रोकने की जिम्मेदारी पुलिस के पास होने के कारण समाज में पुलिस का सख्त चेहरा व रवैया ही प्रचलित है। परन्तु मानवीय संवेदनशीलता के साथ कभी कभी पुलिस आपकी सेवा में नारे को भी सार्थक करती हुई पुलिस भी नजर आती है। आज कस्बे में पुलिस के जवान सुमेरसिंह यादव ने एक नन्हें बालक की मदद करते हुए घण्टो प्रयास कर उसे अपने परिजनों के हाथों सौंपा और इसके साथ ही यादव ने सभी परिजनों से बच्चों के प्रति लापरवाही नहीं बरतने की अपील भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से की है। घटना यूं हुई कि आज दोपहर एक 7 वर्षीय बालक रामनाथ सुजानगढ़ की बस से उतरा और काफी देर वहीं घूमता रहा। बच्चा घबरा सा गया तो वहीं ड्यूटी कर रहें जवान सुमेरसिंह ने उसे अकेला पाकर अपने पास बुलाया। बालक पुलिस को देखकर घबरा गया तो सुमेर सिंह ने उसे टॉफी बिस्कुट दिलवा कर सहज किया। बालक से नाम पता पूछा परंतु वह अपना पता व नाम नहीं बता पा रहा था। बालक ने गांव जेतासर का नाम लिया तो सुमेर सिंह ने जेतासर के ग्रामीणों से संपर्क किया। पता चला की ऐसा बालक यहां का नहीं था और जेगणिया जेतासर का हो सकता है। यादव ने वहां भी पता करवाया तो जानकारी मिली की गांव लाखनसर से कोई रिश्ता सुजानगढ़ है। ऐसे में वहां पता करवाया गया परंतु निराशा हाथ लगी। आखिर कार जेगनिया जेतासर से जानकारी मिली कि वहां का एक परिवार हाल सुजानगढ़ रहता है। अंतत कई लोगों से संपर्क करने के बाद पता चला बालक आड़सर बास स्थित ननिहाल भेजा गया है व उसे सुजानगढ़ से परिजनों ने बस में बिठा दिया। यहां उसके मामा किसी काम में फंस जाने के कारण बस पर लेने नहीं आ पाया और बालक श्रीडूंगरगढ़ उतर तो गया परंतु घबरा गया। यादव ने कहा कि अभिभावक छोटे बच्चों को इस तरह बस में अकेले चढ़ा कर यात्रा पर नहीं भेंजे क्योंकि ये उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ हो सकता है। यादव ने कहा कि वर्तमान की घटनाओं को देखते हुए बच्चों की जिम्मेदारी समझे व उन्हें पहुंचाने का कार्य करें। रामनाथ के ननिहाल के परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, आपराधिक, मानविक सभी प्रकार के आज के समाचार आज ही प्राप्त करने के लिए जुड़े क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और अपडेट रहें अपने क्षेत्र की हर खबर से।



