






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। मंगलवार सुबह सूर्य बादलों के पीछे छुप गया है और मौसम में हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बरसात का अलर्ट जारी किया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात के कारण प्रदेश का मौसम बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों ने राजस्थान अरावली रेंज के क्षेत्र जोधुपर अजमेर व उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम और कहीं कहीं भारी बरसात की संभावना बनी हुई है। कोटा संभाग में हल्की मध्यम बर्षा झड़ी के रूप में हो सकती है। वहीं बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर, अनूपगढ़ के इलाकों में मौसम शुष्क रहने के साथ बीकानेर से चूरू के बीच के क्षेत्र में हल्की बरसात की संभावना जताई है। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बादल छाए होने से किसान चितिंत हो उठे है। किसानों ने बताया कि खेतों में कटाई व धान निकालने की प्रक्रिया जारी है और ऐसे में बरसात आ गई तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। बता देवें गत 24 घंटो में प्रदेश में 14 डिग्री की गिरावट हुई है। आज सुबह लोगों ने हल्की ठंड महसूस की है।




