






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2025। मंगलवार सुबह क्षेत्र के आधा दर्जन गांवो में करीब 4 घंटे बिजली कटौती होगी। 132केवी जीएसएस ऊपनी के कनिष्ठ अभियंता दाताराम मीना ने बताया कि 132 केवी जीएसएस ऊपनी पर 132 केवी ऊपनी और 132 केवी ट्रांसफार्मर सेकंड व थर्ड का रखरखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते 16 सितंबर की सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक इससे होने वाली आपूर्ति बाधित होगी। इससे निकलने वाले 33 केवी फीडर ऊपनी, कल्याणसर, दुसारना, रामदेवरा, बापेऊ, राजेडू की बिजली आपूर्ति बाधित होगी।




