






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। बरसात के मौसम में आमजन जागरूकता अपनाते हुए पर्यावरण से सीधे जुड़े और प्रकृति के साथ जीवन का दृष्टिकोण अपनाए। प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण से जुड़े और अपनी जिम्मेदारी निभाए। ये बात उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने ग्राम पंचायत रीड़ी में मनरेगा श्रमिकों व ग्रामीणों से कही। मित्तल ने रीड़ी ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। यहां पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। मित्तल ने पीएचसी में पौधरोपण कार्य की सराहना करते हुए स्वयं भी यहां एक पौधा लगाया। मित्तल ने सूखे पौधे बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी अधिकारियों ने मित्तल को रिकॉर्ड सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करवाई। उपखंड अधिकारी ने रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने व कार्यालयों की साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए।




