






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2024। लड़ो लडाई पढ़ने को, पढ़ो समाज बदलने को, इस नारे के साथ एसएफआई का तहसील स्तरीय छात्रा कन्वेंशन सोमवार को गौरव पथ स्थित किसान सभा कार्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में छात्राओ के समक्ष चुनौतियां विषय पर खुली चर्चा आयोजित की गई। चर्चा में छात्राओं को संबोधित करते हुए जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव एवं एसएफआई की पूर्व राज्य संयुक्त सचिव डॉ.सीमा जैन ने वर्तमान सामाजिक व्यवस्था और राजनीतिक व्यवस्था किसी भी तरह से महिलाओं ओर छात्राओ को समानता का दर्जा नही देने की बात कहते हुए शिक्षा और संघर्ष के नारे के साथ महिला अधिकारों को धरातल पर व्यवहारिक रूप से हासिल करने के लिए काम करने का आह्वान किया। छात्रनेत्री सुमित्रा तूनगरिया ने छात्राओं के हिंसा के खिलाफ़ एसएफआई द्वारा पुरजोर विरोध करने एवं अपने अधिकारों से सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की राह दिखाने वाला संगठन बताया। सरिता भूंवाल, कविता जाखड़ ने कहा की राजकीय कन्या महाविद्यालय का भवन स्थानातरण कॉलेज और उपखंड प्रशासन की उदासीनता से अब तक नहीं होने पर रोष जताया एवं अब भी अगर जल्द भवन स्थानांतरण नही होता है तो कॉलेज की तालाबंदी करने की घोषणा की। कार्यक्रम में एसएफआई पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, तहसील सचिव गोपी पूनिया, रामधन, माया बाना, तारा मेघवाल, सरिता भूंवाल, चुकी मेघवाल, लक्ष्मी गर्वा, राधा जाखड़, पूजा कड़वासरा, कविता जाखड़, ममता सोनी, इंद्रा चौहान, सानिया सैनी सहित कई एसएफआई से जुड़ी छात्राए उपस्थित रही।





