May 20, 2026
000000000

54 वर्षीय महिला ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र में गांव पेमासर में नायकों का मोहल्ला निवासी 54 वर्षीय प्रेम कंवर पत्नी बन्नेसिंह राजपूत ने रविवार रात एक खेत में बनी डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका के बेटे 38 वर्षीय उम्मेदसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट दी और पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बंशीलाल को दी है।
75 वर्षीय बुजुर्ग ने फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक के वार्ड 25 निवासी 75 वर्षीय नारायणराम पुत्र चंदाराम मेघवाल ने सोमवार सुबह करीब 5 बजे अपने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र अशोक ने पुलिस को सूचना दी। बेटे की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी सुमन शेखावत को सौंप दी।
गणगौर मेले में जा रही 6 साल की बच्ची को हाइड्रा मशीन ने कुचला, तीन घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाना क्षेत्र के सूंई में एक बेकाबू हाइड्रा मशीन ने एक 6 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग महिला सहित दो बहनें घायल हो गई। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी अनुसार सूंई में गणगौर मेला भरा हुआ है। मेले में जा रही 6 साल की बच्ची मोनिका जाट को अनियमित हाइड्रा मशीन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हाइड्रा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला सावित्री देवी माली और दो बहनों प्रवीना व प्रीता सुथार घायल हो गई। गांव के भानी सिंह भाटी ने बताया कि अनियंत्रित हाइड्रा मशीन से बड़ी जनहानि हो सकती थी। गांव के ही एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए हाइड्रा पर चढ़कर जैसे-तैसे काबू किया। घटना की सूचना पर महाजन पुलिस थाना प्रभारी कश्यप सिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा मशीन को जब्त किया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।