August 29, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2023। परचून का सामान लेकर लौटते हुए घर के पड़ौसी दो भाइयों ने पीट दिया और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुनरासर निवासी 30 वर्षीय गोविंदराम पुत्र पोमाराम जाट ने इसी गांव के चोलाराम के पुत्र तुलछाराम, भंवराराम जाट के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि खेत में नीलगाय घुसाने का आरोप लगाते हुए नाराज आरोपियों ने 5 अगस्त की शाम को दुकान से परचून का सामान लेकर लौटते हुए रास्ता रोककर लाठी व सरियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई चैनदान को सौंप दी है। बता देवें इसी मामले में अब ये परस्पर दूसरा मामला दर्ज हुआ है।