August 29, 2026
WhatsApp Image 2025-07-13 at 19.23.03

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2025। रविवार को श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार दौसा दौरे पर रहें। दौसा में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा (दौसा) जिला का प्रतिभा सम्मान समारोह का विशाल आयोजन हुआ। समाज के मौजिज लोग व बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने भी समारोह में भागीदारी निभाई। सुथार सहित अतिथियों ने दौसा जिले में विभिन्न स्थानों से आए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सुथार ने इस अवसर पर सामाजिक एकता व समरसता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग खूब मेहनत करें, स्वयं आगे बढ़े और अपने समाज के भाई बहनों को भी सहयोग करें। सुथार ने एकजुटता के साथ समाज विकास के प्रयास करने की जरूरत बताई। उन्होंने महिला शक्ति के जागरूक व विकासशील होने की बात कही। कार्यक्रम में जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पंवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लखन जांगिड़, रितेश जांगिड़ सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल हुए व समाज विकास के बारे में विस्तृत चर्चा भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जांगिड़ समाज का भव्य समारोह का आयोजन, किया प्रतिभाओं का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने सामाजिक एकता व समरसता का आह्वान किया।