






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश भर में ग्राम रथ अभियान के तहत ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सरकार के मंत्री से लेकर संगठन के पदाधिकारी तक शामिल होकर जन संवाद कर रहें है। शनिवार को प्रतापगढ़ के सालमगढ़ में आयोजित ग्राम चौपाल आयोजन में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा के साथ श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार शामिल हुए। नेताओं ने उपस्थित जनसमूह को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना एवं राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। वहीं ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं बताई जिनका संबंधित विभागों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम रथ के सांस्कृतिक दल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता, ग्रामीण व किसान शामिल हुए।




